IPL 2022: आखिरी लीग मैच में पंजाब की जीत, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

By अभिनय आकाश | May 22, 2022

मुंबई में खेले गए टी20 मैच में हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 157 रन बनाये। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन की सलामी जोड़ी। पंजाब किंग्स को पहला झटका 28 रन के स्कोर पर लगा। बेयरस्टो 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये शाहरुख खान ने धवन के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन सातवें ओवर में शाहरुख 19 रन के निजी योग पर उमरान मलिक का शिकार बने। पंजाब किंग्स को तीसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा और वो 1 रन बनाकर आउट हो गए। 13वें ओवर में शिखर धवन 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टन और जितेंद्र सिंह ने पंजाब किंग्स की पारी को आगे बढ़ाया। जितेश शर्मा 14वें ओवर में जगदीश सुचित का शिकार बने। पंजाब किंग्स ने 16वें ओवर में  158 रनों के लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्रमुख खबरें

INS Mahendragiri कमीशनिंग: Rajnath Singh बोले, Andhra Pradesh बन रहा देश का डिफेंस Powerhouse

Fatty Liver को Reverse करेगी यह Special Health Drink, Diet में शामिल करें ये 4 चीजें

Wimbledon में सितारों का जमावड़ा: Sachin Tendulkar और Roger Federer की दोस्ती ने जीता सबका दिल

Odisha Rath Yatra पर ISKCON-कलिंग सेना में घमासान, मिली Puri में प्रवेश न करने की धमकी