Amritsar में Influencer Mad Sandhu की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो हमलावरों ने की फायरिंग

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 04, 2026

पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शनिवार को अमृतसर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पंजाबी इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाए गए।

मौके पर पुलिस पहुंची और गोलीबारी घटना की जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिरिवेनेला ने बताया, "शाम करीब 6 बजे दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चलाई।"

मैड संधू कौन थे?

मैड संधू मेकअप आर्टिस्ट है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पॉडकास्ट में गेस्ट के तौर पर शामिल होते थे, उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर होमोफोबिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता  था।

उन्होंने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, "भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, मैं वैसा ही हूं", और वे एक गे (gay) पुरुष के तौर पर अपनी पहचान को लेकर खुलकर बात करते थे।

मैड संधू का बेबाक अंदाज था

संधू के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि, संधू ने फैशन इंडस्ट्री में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत बतौर एक स्टाइलिस्ट और असिस्टेंट कॉस्ट्यूम डिजाइनर से की। पंजाब व मुंबई में फिल्मों के लिए काम किया।

बाद में उन्हें इंस्टाग्राम रील्स और वायरल वीडियो से काफी लोकप्रियता मिली, जहां वे लग्जरी फैशन और ब्यूटी टिप्स लाइफस्टाइल से संबंधित बातें और सामाजिक रीति-रिवाजों, LGBTQ+ समुदाय को स्वीकार करने और पॉप कल्चर पर अपनी बेबाक राय शेयर करते थे।

इसके अलावा, संधू 'ओये भोले ओये' सीरीज सहित कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games का समापन, भारत ने 85 पदक जीतकर तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

Flydubai Hijacking कोशिश पर Al Qaeda की घिनौनी अपील, 9/11 जैसे हमलों का किया जिक्र

Maharashtra Legislative Council polls: BJP ने उतारे तीन उम्मीदवार, स्मिता जाधव को पुणे से टिकट

Uttarakhand के Jim Corbett से MP के Panna Tiger Reserve तक, इन 4 जगहों पर करें Safari