By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अधिकारियों को ‘फ्लाइंग कार’ बनाने वाले अल्मोड़ा के युवा नवोन्मेषक रवि टम्टा के स्टार्टअप को आवश्यक सरकारी सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धामी ने ये निर्देश मुख्यमंत्री आवास में टम्टा के साथ मुलाकात के दौरान दिए। टम्टा ने मुलाकात में मुख्यमंत्री को अपने तकनीकी नवाचार, उसकी प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हमारे युवा नए विचारों और आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार उनके नवाचार को केवल प्रोत्साहित ही नहीं करेगी, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए हरसंभव सहयोग भी प्रदान करेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर तकनीक और नवाचार का है और उत्तराखंड के युवा भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस और अन्य आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। धामी ने कहा कि ऐसे नवाचार न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देते हैं।