पुष्कर के पशु मेले में लगान क्रिकेट साथ ही और भी बहुत कुछ

By प्रीटी | Dec 04, 2021

राजस्थान स्थित पुष्कर पशु मेले के लिए मशहूर है। हाल ही में यह मेला संपन्न हुआ। कोरोना काल की वजह से यह मेला दो साल बाद आयोजित किया गया। इस बार मेले का कोई औपचारिक उद्घाटन आदि नहीं किया गया और तमाम तरह की पाबंदियों के चलते मेले की रौनक भी पहले जैसी नजर नहीं आयी। जहां तक इस मेले की बात है तो उल्लेखनीय है कि राजस्थान के ग्रामीण यहां अपने ऊंट, घोड़े, गाय और बैल बेचने के लिए लाते हैं। यहां पर्यटक घुड़सवारी और ऊंटसवारी का खूब लुत्फ उठाते हैं। मेले के दौरान यहां हर चीज बड़ी कौतूहल भरी लगती है।

पुष्कर में एक अर्द्धचंद्राकार झील भी है जिसके 52 घाट हैं। लेकिन सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र जयपुर घाट ही है जहां से सूर्यास्त का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखता है। झील में सूरज का बिंब और लालिमा को कैमरे में कैद करने के लिए सैलानियों का भारी समूह शाम से ही डेरा जमा लेता है।

लगान फिल्म हिट होने के बाद से मेले में लगान क्रिकेट भी खेला जाता है। यह क्रिकेट देशी और विदेशी टीम के बीच होता है। दर्शक इस खेल का आनंद उठाने के लिए भारी संख्या में एकत्रित होते हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। पुष्कर मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहती है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम इस अवसर पर खास तौर से भवई, तेरहताली, चकरी, चरी, बंजारा आदि नृत्यों के अलावा गुलाबो का कालबेलिया नृत्य और जहूर खां का भपंग वादन आयोजित कराता है जिससे विदेशी सैलानी आकर्षित होते हैं। पुष्कर मेले में स्त्री और पुरुष वर्ग में रस्साकशी का भी आयोजन होता है जोकि विदेशी सैलानियों को खासकर भाता है।

विविधता और रोचकता से भरपूर यह मेला अनूठे सांस्कृतिक मेलजोल की सुखद अनुभूति भी कराता है। तभी तो बेशक से यह पशु मेला हो, लेकिन हर तबके और हर वर्ग के लोगों की इस अवसर पर उपस्थित इिस साधारण से मेले को भी खास बना देती है।

- प्रीटी

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग