उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ

By अनुराग गुप्ता | Jul 04, 2021

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आया। बता दें कि सतपाल महाराज जैसे धाकड़ नेताओं से अलग हटकर भाजपा ने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी पर दांव खेला। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद और गोपनियता की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से खुद नहीं कुछ विधायक, भाजपा असंतुष्टों को मनाने की कर रही कोशिश ! 

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले पुष्कर सिंह धामी ने तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, भुवन चंद खडूरी समेत कई नेताओं से मुलाकात की। गौरतलब है कि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने युवाओं का मुद्दा उठाने वाले पुष्कर सिंह धामी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन खबरें यह भी आईं कि पार्टी के इस दांव से कुछ नेता नाराज हैं। 

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न