पुष्कर सिंह धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में चल रहा पुनर्निर्माण कार्य

By अंकित सिंह | May 06, 2022

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद आज श्रद्धालुओं के लिए दोबारा खोल दिया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बाबा केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं, देशभर से श्रद्धालु वहां पहुंचे हैं, मैंने भी बाबा के दर्शन किए। बाबा से प्रार्थना की है कि 2 वर्ष बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई है, सभी की यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो। सभी की मनोकामना पूरी हो। जब मंदिर का कपाट खुला तो हजारों भक्तों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में पहला रूद्राभिषेक लोककल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुआ। धामी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा केदार का पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है। प्रथम चरम का कार्य पूरा हो गया है, हम कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे चरण का कार्य भी जल्द पूरा हो और बाबा केदार का नया स्वरूप दिव्य केदार और भव्य केदार के रूप में आए। आपको बता दें कि ‘बम-बम भोले’ और ‘बाबा केदार की जय’ के उद्घोष के साथ वृष लग्न में सुबह 06.25 बजे विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ मंदिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।  इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा