Pushpa 2 Stampede Case | अल्लू अर्जुन के चाचा चिरंजीवी और पिता अल्लू अरविंद सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेंगे, एक्टर की कम होंगी मुश्किलें?

By रेनू तिवारी | Dec 26, 2024

अल्लू अर्जुन एक तरफ अपनी फिल्म पुष्पा 2: द रूल की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह अभी भी दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना से उलझे हुए हैं, जिसमें 39 वर्षीय महिला की जान चली गई। इसके चलते अभिनेता को गिरफ्तार भी किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। मंगलवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए अल्लू अर्जुन पुलिस के सामने पेश हुए। ताजा घटनाक्रम में अल्लू अर्जुन के चाचा चिरंजीवी और उनके पिता अल्लू अरविंद गुरुवार को सुबह 10 बजे कमांड कंट्रोल सेंटर में सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Arjun Kapoor के 'मैं सिंगल हूं' कमेंट पर Malaika Arora ने दिया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

पीड़िता को आर्थिक मदद

इसके अलावा, अल्लू अरविंद ने बुधवार को घोषणा की कि पुष्पा 2 फिल्म के निर्माता और टीम ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार की मदद की घोषणा की है और 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। अल्लू अरविंद ने कहा कि पुष्पा 2 की पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। इसी क्रम में संध्या थिएटर के बाहर घायल हुए 9 वर्षीय श्री तेज को 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसमें से एक करोड़ रुपये अल्लू अर्जुन देंगे। वहीं, पुष्पा 2 के निर्माता और निर्देशकों की ओर से 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !