रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगायें : मुख्यमंत्री चौहान

By दिनेश शुक्ल | Apr 22, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्यवाही की जाए। ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में गलत अफवाह उड़ाने वालों और भ्रामक जानकारियाँ देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास से कोरोना संक्रमण की स्थिति पर वर्चुअली उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशकविवेक जौहरी सम्मिलित हुए।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का एक साल रहा उपलब्धियों भरा, गृह जिले हरदा में किए कई महत्वपूर्ण काम

मुख्यमंत्री चौहान ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए डीआरडीओ सहित केंद्र सरकार स्तर पर लगातार बातचीत जारी है। ऑक्सीजन की आपूर्ति में हर संभव सहयोग मिल रहा है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और इलाज की व्यवस्था के संबंध में मंत्रियों को सौंपे गए दायित्व का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग से निरोग कार्यक्रम और काढ़ा वितरण जैसी गतिविधियाँ आरंभ की जा रही हैं। प्रदेश में टीकाकरण को गति दी जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना आवश्यक है। एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण होगा।

प्रमुख खबरें

Nepal के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मिले राजदूत Naveen Srivastava, द्विपक्षीय सहयोग पर जताया आभार

Mecca के पास Drone Attack पर भारत ने जताई चिंता, Saudi Arabia पर हमलों की कड़ी निंदा

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती