Ukraine Drone Attack देख गुस्से से पागल हुए पुतिन, रूस हमले के बाद भारत की क्यों बढ़ी चिंता?

By अभिनय आकाश | Jun 02, 2025

यूक्रेन की स्पेशल फोर्स ने रूस पर ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की है। रूस ने इसे आतंकी हमला कहा है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने सैकड़ों एआई ड्रोन्स की मदद से रूस के पांच सैन्य बेस पर हमला कर दिया। यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस के 41 लड़ाकू विमानों को तबाह कर दिया है। हालांकि रूस ने इस बात को नकार दिया है। लेकिन यूक्रेन ने तस्वीरें जारी कर दी। आकार, पैमाने और जटिलता के मामले में यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दे दिया है। ये हमला कितना भयानक और व्यापक था इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यूक्रेन ने रूस के जिन एयर बेस पर हमला किया है, वो एयरबेस रूस के तीन अलग अलग टाइमजोन में पड़ते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुश्मन चारों तरफ हैं, इतने में काम नहीं बनने वाला है... भारत की मांग पर रूस देने वाला है ऐसा सुरक्षा कवच, चीन-पाकिस्तान पहले ही कर देंगे सरेंडर

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हमले के बाद रूस को शायद पहली बार वो दर्द झेलना पड़ा है, जो दर्द भारत को भी झेलना पड़ा था। जिस तरह से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों की कुछ भारत के ही गद्दारों ने मदद की थी। ठीक उसी तरह कुछ गद्दारों ने यूक्रेन के साथ हाथ मिलाकर रूस पर हमला करवा दिया। गद्दारों की जो कीमत भारत को जम्मू कश्मीर में उठानी पड़ती है। वही कीमत इस बार रूस ने चुकाई है। आपको याद होगा कि भारत के पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा था कि भारत की जंग ढाई मोर्चों पर हो रही है।  उन्होंने बार-बार 2.5 मोर्चे के युद्ध को संबोधित किया, जिसमें पाकिस्तान और चीन के साथ-साथ भारत के भीतर कुछ तत्वों द्वारा उत्पन्न गंभीर खतरों को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: Operation Spider Web के कहर के बाद पुतिन के तेवर पड़े ढीले? रूस को आई ट्रंप की याद, रूबियो को लावरोव ने मिलाया फोन

बताया जा रहा है कि रूस पर जो हमला हुआ है। वो रूस के अंदर ही आधे मोर्चे वाले की मदद से किया गया है। यूक्रेन पिछले 18 महीनों से रूस में बैठे गद्दारों की मदद से अपने ड्रोन्स रूस के गुप्त सैन्य ठिकानों के पास  छिपा रहा था। इसके अलावा कई ड्रोन्स को ट्रकों में भरकर रूस की सेना के ठिकानों के पास लगा दिया। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth 2026: प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य का पर्व है करवा चौथ

Bihar विधान परिषद चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर RJD की जीत, 30 साल बाद BJP हारी

Karwa Chauth 2026: अखंड सुहाग के लिए महिलाएं करती हैं करवा चौथ व्रत

Karwa Chauth पर Saree के साथ खूब जचेंगे कांच की चूड़ियों के ये 5 कलर कॉम्बिनेशन