दिल्ली में कदम रखते ही पुतिन ने मचाया तहलका, ट्रंप हुए बेचैन, दुनिया दंग

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2026

आज पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील है क्योंकि ब्रिक्स समिट के लिए मंच सज चुका है और पूरी दुनिया की नजर भारत में होने वाले इस ब्रिक्स समिट पर है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत में कदम रख चुके हैं। जिस दौरान पुतिन दिल्ली पहुंचे उनका सुरक्षा घेरा देखकर पूरी दुनिया दंग रह गई। एयरपोर्ट पर पुतिन का केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कई नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन में तमाम बड़े देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होने के लिए यहां पर पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा नजर पुतिन और जिंगपिंग पर लोगों की टिकी हुई है। क्योंकि तीन शक्तियां जब एक टेबल पर मिलेंगी यानी भारत, रूस, चीन तो अमेरिका जैसे देश की नींद ही उड़ जाएगी। यही वजह है कि जैसे ही ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का भारत आना शुरू हुआ, डोनाल्ड ट्रंप बेचैन परेशान हो गए। 

इसे भी पढ़ें: 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने New Delhi पहुंचे रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin

पुतिन का दिल्ली दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब भारत और रूस अपने आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं। लेकिन लगातार डोनाल्ड ट्रंप टांग अड़ाने की कोशिश में लगे रहे। आपने देखा कि किस तरीके से रूस और यूक्रेन का युद्ध रुक जाए। डोनाल्ड ट्रंप ने तमाम कोशिशें की। कभी भारत को डराते नजर आए, कभी रूस से संबंध तोड़ने के लिए धमकियां देते नजर आए। लेकिन भारत और रूस के संबंध और मजबूत होते चले गए। पुतिन का दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि यूक्रेन में रूस की जंग और रूसी व्यापार पर पश्चिमी देशों की पाबंदियों की वजह से रूस पर भूराजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दामित्री ने पहले ही कहा था कि दोनों पक्ष रेयर अर्थ मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग और भारत को सुखोई एसयू 57 स्टील फाइटर जेट बेचने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं। तो मॉस्को से एक वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान यह बात करते हुए कहा गया था कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक और द्विपक्षीय बैठक होगी। यह बैठक तय हो चुकी है जो अब आज या कल में होने वाली है। इसलिए हमेशा की तरह वो सबसे पहले द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा करेंगे। व्यापार और आर्थिक सहयोग का दायरा बहुत बड़ा है। शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन के दौरे के एजेंडे में भारत को रूस के एसयू 57 स्टील फाइटर जेट्स की संभावित बिक्री भी शामिल हो सकती है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कुदरत का अजूबा! पुरुष के शरीर में मिला पूरी तरह से विकसित गर्भाशय, रिपोर्ट देखकर दंग रह गई मेडिकल टीम

Ankit Baliyan Murder Case: खाप पंचायत ने Shamli में की फरार शूटर्स की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Hartalika Teej Rituals: जानें क्यों हरतालिका तीज पर बनाई जाती है मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति, क्या है महत्व?

4 लेयर वाला सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, फ्लाइंग क्रेमलिनऔर अपना किचन भी साथ लेकर आए पुतिन, अब लैंड करेगा जिनपिंग का बोइंग-747