पड़ोस में 'पाकिस्तान' नहीं चाहते थे पुतिन, इसलिए रूस ने यूक्रेन को किया तबाह

By अंकित सिंह | Feb 26, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी थी। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव तक अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर रूस ने यूक्रेन के खिलाफ इतने बड़े सैन्य कार्रवाई को अंजाम क्यों देना शुरू किया? पुतिन भी यह कह चुके हैं कि हमने जो सैन्य कार्रवाई यूक्रेन के खिलाफ शुरू किया है, वह मजबूरी में है। लेकिन सवाल यही है कि आखिर पुतिन के सामने कौन सी मजबूरी है जिसकी वजह से रूस लगातार यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाईकर रहा है। रूस और यूक्रेन की स्थिति को समझने के लिए आपको भारत और पाकिस्तान की स्थिति भी समझनी होगी। तभी आपको व्लादिमीर पुतिन पुतिन की दिक्कत समझ में आने लगेगी। 

इसे भी पढ़ें: रूस ने हमले रोकने की मांग करने वाले राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर वीटो किया

अगर यूक्रेन परमाणु संपन्न हो जाता है तो वह रूस के लिए पड़ोस में बड़ा खतरा पैदा कर सकता है जैसा कि पाकिस्तान भारत के साथ करता है। पाकिस्तान भारत को धमकाने के लिए बार-बार न्यूक्लियर जंग की बात करता है और दावा करता है कि दोनों देश न्यूक्लियर संपन्न है और ऐसे में युद्ध का अंजाम बहुत बुरा हो सकता है। यूक्रेन जब रूस से अलग हुआ था तो वह परमाणु संपन्न राष्ट्र था। उस दौरान यूक्रेन के पास करीब तीन हजार से ज्यादा टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपंस थे जबकि 2000 स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन भी थे। हालांकि बाद में यूक्रेन ने अपने सभी न्यूक्लियर हथियारों को रूस को सुपुर्द कर दिया। 

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट