By अभिनय आकाश | Apr 23, 2024
दूसरे चरण का चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपनी-अपनी रैलियों के दौरान एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। हाल ही में अमरावती में एक रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करते हुए उन पर कड़ी टिप्पणी की थी। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद हमें बताते रहते हैं कि पार्टी हर मंगलवार को बैठक आयोजित करती है, लेकिन कोई विचार-विमर्श नहीं होता है। लोग अपनी राय नहीं रख सकते। केवल पीएम बोलेंगे और अपने विचार बताएंगे और लोगों से अपेक्षा करेंगे। सिर्फ सुनो. किसी को एक शब्द भी बोलने की इजाजत नहीं।