Putin की नजर डोभाल पर पड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा...

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2026

 जब रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हुई तो यह तस्वीर दुनिया ने देखी। इस मुलाकात की गर्मजशी पर खूब चर्चा हुई। लेकिन इस हाई प्रोफाइल फ्रेम में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब पीएम मोदी से बात करते-करते पुतिन की नजर पीछे खड़े अजीत डोभाल पर गई। पुतिन और डोभाल दोनों के चेहरे पर एक गहरी मुस्कान तैर गई। पुतिन ने अपना हाथ ऊपर उठाकर एक खास अंदाज में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अभिवादन किया।  कूटनीति की दुनिया में कोई राष्ट्र अध्यक्ष जब किसी देश के सुरक्षा सलाहकार को इस तरह व्यक्तिगत तौर पर अहमियत देता है तो यह बहुत बड़ी बात मानी जाती है। लेकिन यहां आपको जानना चाहिए कि पुतिन और डोभाल में एक खास कनेक्शन है या यूं कहें कि खुफिया कनेक्शन है। पुतिन और डोभाल का अतीत एक जैसा रहा है। दोनों स्पाई रहे हैं। इसलिए पुतिन और डोभाल के बीच 2 सेकंड के इस अभिवादन को सोशल मीडिया ने स्पाई टू स्पाई सैल्यूट का नाम दिया। 

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit के चलते Delhi Traffic Police ने 35 से अधिक सड़कों पर जारी की एडवाइजरी

दोनों अपने देश के लिए अत्यधिक राष्ट्रवादी हैं और जीरो एरर नीति पर काम करते हैं। इसलिए जब पुतिन ने डोभाल को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ उठाया तो वह किसी राजनयिक को हेलो नहीं कह रहे थे। बल्कि यह एक मास्टर स्पाई द्वारा दूसरे मास्टर स्पाई की रणनीतिक क्षमता का सम्मान था। राष्ट्रपति पुतिन और एनएसए अजीत डोभाल के बीच ये इंटेलिजेंस ब्रदरहुड रातोंरात स्थापित नहीं हुआ है। इतिहास गवाह है कि जब भी दुनिया में कोई बड़ा संकट आया है। अजीत डोभाल ने मॉस्को जाकर सीधे राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की है। आमतौर पर पुतिन किसी दूसरे देश के एनएसए को अकेले में मिलने का समय नहीं देते। लेकिन डोभाल के लिए क्रिमिनल के दरवाजे हमेशा खुले रहे। अगस्त 2025 में जब डोभाल रूस के दौरे पर थे तब राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। सितंबर 2024 में ब्रिक्स सुरक्षा प्रमुखों की मीटिंग में जब डोभाल रूस गए तो सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन ने उनके साथ अकेले में बैठक की। फरवरी 2023 में रूस यूक्रेन जंग के भारी तनाव के बीच अजीत डोभाल मॉस्को पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती

Delhi Weather: बारिश से लुढ़का पारा, 75 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज

Foreign Secretary Vikram Misri ने कहा, कुछ देश आतंकवाद को नीति के साधन के तौर पर साध रहे

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी