परमाणु बम वर्षक विमान में पुतिन की उड़ान, अमेरिका समेत पश्चिम देशों की उड़ी नींद

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2024

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से अमेरिका समेत पश्चिम देशों की नींद उड़ा दी है। रूस में चुनावी जीत से पहले ही पुतिन ने पश्चिमी देशों को रूस की ताकत का अहसास कराया। व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु बम वर्षक विमान में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी। दावा किया गया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन की इस विमान की सवारी का मकसद अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले अपनी छवि को दमदार दिखाना है। आधुनिक टीयू 160 परमाणु बम वर्षक विमान में पुतिन ने करीब 30 मिनट तक सवारी की है। हालांकि उड़ान के दौरान विमान के रूट का खुलासा नहीं किया गया। इस विमान की खास बात ये है कि ये परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है। ये एक बार में 12 हजार किलोमीटर तक की उड़ान भर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ओवैसी की चिट्ठी, हेल्पर के जॉब के फेर में फंसे भारतीय, लड़ना पड़ रहा युद्ध, अब पूरे मामले पर आया मोदी सरकार का जवाब

यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रूसी नेता ने वहां लड़ने वाले सैनिकों की प्रशंसा की, जिसे उन्होंने विशेष सैन्य अभियान कहा। उन्हें सच्चाई और न्याय के लिए लड़ने वाले नायकों के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने युद्ध में शहीद हुए लोगों के सम्मान में क्रेमलिन की दीवार के नीचे अज्ञात सैनिक की कब्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उन्होंने अपने भाषण का अधिकांश हिस्सा सैन्य-औद्योगिक परिसर की उपलब्धियों पर केंद्रित किया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 17 राज्यों में कराएगा SSR, राजनीतिक दलों को मिलेगी पढ़ने योग्य मतदाता सूची

Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार

Rekha Gupta के खिलाफ संज्ञेय अपराध नहीं बनता, Delhi Police ने अदालत में दी रिपोर्ट

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन