Donald Trump on Russia Ukraine War: पुतिन ने ट्रंप को दे दिया खास ऑफर, जेलेंस्की समेत पूरे यूरोप में टेंशन

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई। वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से जानकारी देते हुए बताया गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने के दो दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर बातचीत की है। इस दौरान ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन के साथ जंग को न बढ़ाने की सलाह दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के अधिकारियों को भी ट्रंप और पुतिन के बीच की जानकारी के बारे में बताया गया। हालांकि उन्होंने इस बातचीत पर कोई आपत्ति नहीं जताई है। ट्रंप ने अपने फ्लोरिडा के रिसार्ट से ही कॉल की थी। ट्रंप ने इसके साथ ही यूरोप में अमेरिकी की बड़ी सैन्य उपस्थिति की भी याद दिलाई। विशेष रूप से पुतिन ने ट्रंप को उनकी चुनावी जीत पर बढ़ाई दी और कहा कि वो उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। दोनों नेताओं ने मेरिका रूस के संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Trump की हत्या की साजिश के आरोपी को इजराइली पर्यटकों को भी निशाना बनाने का दिया था जिम्मा: अधिकारी

मामले से परिचित सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने रूसी नेता के बधाई संदेश के बाद उनसे बात की, जिसमें उन्होंने बातचीत में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और अमेरिका-रूस संबंधों के पुनर्निर्माण और संघर्ष को हल करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वाशिंगटन पोस्ट ने एक विशेष रिपोर्ट में कहा कि दोनों व्यक्तियों ने यूरोपीय महाद्वीप पर शांति के लक्ष्य पर चर्चा की और ट्रम्प ने यूक्रेन के युद्ध के जल्द ही समाधान पर चर्चा करने के लिए अनुवर्ती बातचीत में रुचि व्यक्त की। एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि ट्रंप संभवतः यूक्रेन संकट के साथ व्हाइट हाउस में प्रवेश नहीं करना चाहते। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को न बढ़ाने की सलाह दी और उन्हें यूरोप में वाशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज