स्वागत नहीं करोगे आप हमारा! 4 साल बाद भारत में पुतिन की ग्रैंड एंट्री, नाटो-ट्रंप तो अब Joke बनकर रह जाएंगे

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2025

चार साल बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। अगर ऐसा होता है तो 2021 के बाद ये पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने सामने वो भी भारत में मुलाकात करेंगे। रूसी राष्ट्रपति का भारत दौरा दुनिया की राजनीति में खास माना जा रहा है। दरअसल, पुतिन का ये दौरा केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं। ये एक बड़ा संकेत है कि भारत और रूस के रिश्ते यूक्रेन जंग और पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद मजबूत बने हुए हैं। पुतिन की भारत यात्रा इसलिए भी अहम हो जाएगी क्योंकि 2021 के बाद वो पहली बार भारत की धरती पर आ रहे हैं। इस दौरान भारत रूस शिखर सम्मेलन होगा और दोनों देश रणीनितक रूप से नए क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। इस बार बातचीत सिर्फ परंपरागत हथियारों या व्यापार पर नहीं बल्कि हाई टेक्नोलॉजी, आर्टिक क्षेत्र और न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों पर भी होगी। 

इसे भी पढ़ें: Modi-Putin की दोस्ती से बौखलाए 32 देश, प्रतिबंध की धमकी का भारत-रूस ऐसे देंगे जवाब, उड़ जाएंगे NATO-अमेरिका के होश!

अमेरिका और नाटो को आपत्ति क्यों है?

रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, भारत ने रूस से तेल खरीदना और रक्षा साझेदारी बनाए रखना जारी रखा है। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से दूर रहे, खासकर उच्च तकनीक और सैन्य मामलों में। वहीं, नाटो देशों को चिंता है कि भारत का यह रवैया जी-7 और पश्चिमी दुनिया की रणनीति को कमजोर कर सकता है। हालाँकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी विदेश नीति स्वतंत्र रूप से निर्धारित करता है। रूस एक पुराना और विश्वसनीय सहयोगी है।

ऑपरेशन सिंदूर से पहले पुतिन ने भारत का समर्थन किया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आखिरी बातचीत ऑपरेशन सिंदूर से पहले हुई थी। रूस ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई का समर्थन किया था। इस सैन्य अभियान में रूसी रक्षा प्रणालियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रूसी एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली और संयुक्त भारत-रूस ब्रह्मोस परियोजना ने पाकिस्तान को परास्त किया। इन प्रणालियों ने पाकिस्तान की चीन निर्मित सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक बेअसर कर दिया।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव