जिनपिंग के साथ मिलकर हाईटेक हथियार बना रहा रूस, ओलंपिक बहिष्कार पर बोले पुतिन- चीन के विकास को कोई नहीं रोक सकता

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2021

किसी भी देश की ताकत का अंदाजा उसकी बेहतर सैन्य शक्ति और हाईटेक हथियारों के आधार पर आंका जाता है। रूस और चीन की एक बड़ी साझेदारी का खुलासा हुआ है। ये खुलासा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद किया है। पुतिन ने कहा है कि रूस और चीन ने उच्च तकनीक वाले हथियार विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार चीनी सेना सबसे उन्नत हथियार प्रणालियों से लैस है। हम यहां तक ​​कि अलग-अलग हाई-टेक हथियार भी एक साथ विकसित कर रहे हैं। हम अंतरिक्ष, विमानन, के क्षेत्र में भी आपस में सहयोग कर रहे हैं। साथ ही साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों में भी सहयोग बढ़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तरी शहर शियान में लॉकडाउन लगाया

ओलंपिक बहिष्कार चीन के विकास को रोकना का प्रयास 

बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार करने के कुछ देशों के फैसले पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी देश चीन के विकास को रोक नहीं सकता है। पुतिन ने बहिष्कार को चीन के विकास को रोकने का प्रयास, संभावित प्रतिस्पर्धियों को अपना सिर उठाने से रोकना बताया। 

प्रमुख खबरें

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court

Bihar के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

US कोर्ट ने Donald Trump के फैसले पर लगाई रोक, White House में पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति