Putin जब्त की गईं संपत्तियां Ukraine के पुनर्निर्माण के लिए देने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बृहस्पतिवार को वार्ता से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह जब्त की गईं संपत्तियों का एक हिस्सा रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता होने के बाद युद्धग्रस्त यूक्रेन के पुनर्निर्माण के लिए देने को तैयार हैं।

पुतिन ने कहा, ‘‘अमेरिका में ‘जब्त’ की गई हमारी परिसंपत्तियों की बची धनराशि का इस्तेमाल रूस और यूक्रेन के बीच शांति संधि होने के बाद क्षतिग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में किया जा सकता है। हम अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ भी इस संभावना पर चर्चा कर रहे हैं।’’ अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर यूक्रेन संबंधी संभावित समाधान पर चर्चा के लिए पुतिन से संभवत: बृहस्पतिवार को मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन