कोरोना वायरस की वजह से सिमटे विजय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बार समारोह का रंग कोरोना वायरस महामारी की वजह से फीका रहा। पुतिन ने शनिवार को क्रेमलिन के बाहर अज्ञात सैनिक की कब्र पर फूल चढ़ाए और युद्ध के दौरान सोवियत सेना के साहस और कुर्बानियों के सम्मान में एक संक्षिप्त भाषण दिया। विजय दिवस रूस का सबसे महत्वपूर्ण अवकाश है और इस बार के आयोजन के और भव्य होने की उम्मीद थी क्योंकि यह जीत की 75वीं वर्षगांठ है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के प्रयासों के तहत लाल चौक पर होने वाली भव्य परेड और लोगों के जुलूस का आयोजन रद्द कर दिया गया।

 सैन्य ताकत के पारंपरिक प्रदर्शन की एकमात्र झलक मध्य मास्को में 75 युद्धक विमानों और हेलीकॉप्टरों के फ्लाईपास्ट के तौर पर दिखी। विजय दिवस स्मृति में मुख्य समारोह पश्चिमी यूरोप में एक दिन पहले आयोजित किया गया। बर्लिन के मुख्य स्थल ब्रैंडनबर्ग गेट को शुक्रवार को रोशन किया गया था। इस स्मारक पर नीली पृष्ठभूमि में “थैंक यू” शब्द रूसी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी और जर्मन में लिखे नजर आ रहे थे।

प्रमुख खबरें

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत

AFC U17 Women Asian Cup: मलेशिया से ड्रॉ भी भारत को दिला देगा टूर्नामेंट का टिकट