ट्रंप की धमकी को पुतिन ने धुंआ-धुंआ कर दिया, ताबड़तोड़ ड्रोन अटैक से कांप गया यूक्रेन

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2025

पूर्वी यूक्रेन के शहर खार्किव में रूसी ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। रूस और यूक्रेन ने हवाई हमले तेज़ कर दिए हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन साल से ज़्यादा समय से चल रही महंगी लड़ाई के बाद युद्धविराम के लिए उन पर दबाव डाल रहे हैं। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम पर बताया कि गुरुवार देर रात खार्किव में आवासीय और कार्यालय भवनों को निशाना बनाकर हमला किया गया, जिससे कई जगहों पर आग लग गई। 

प्रमुख खबरें

हरियाणा के कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगी पूर्ण रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने की रद्द

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार