'तेज धमाका' और फिर धुंआ ही धुंआ, बाल-बाल बचे पुतिन, ऐसे हुआ जानलेवा हमला

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्या के प्रयास में बाल-बाल बचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए और जिसके बाद कई गिरफ्तारियां की गई हैं। हालांकि रूस में मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या के प्रयास कब किए गए। हालांकि इसके बाद कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। यूरोवीकली की रिपोर्ट के अनुसार पुतिन की कार के आगे के पहिये में जोरदार धमाका हुआ। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 69 वर्षीय पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उनकी हत्या के प्रयास में सुरक्षाकर्मियों द्वारा कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: रूस ने दुनियाभर में लोगों की संप्रभुता को छीनने का प्रयास किया : अमेरिका

गौरतलब है कि पिछले महीने ही एक कार बम विस्फोट में पुतिन के एक दोस्त की बेटी की मौत हो गई थी। पुतिन के युद्ध के मास्टरमाइंड अलेक्जेंडर डुगिन की बेची दरिया दुगिना की मृत्यु मौके पर ही हो गई जबकि उनके पिता विस्फोट में बाल बाल बचे।  

प्रमुख खबरें

Marco Rubio मंगलवार को पहुंचेंगे Mumbai, Jaishankar से द्विपक्षीय व्यापार और पश्चिम एशिया पर होगी वार्ता

वामपंथी दलों के book stall में तोड़फोड़ गलत, BJP नेता Swapan Dasgupta बोले- शर्म से झुक गया सिर

Italy में हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारतीय Embassy ने जारी की Advisory

Canada सैन्य अड्डे पर आग से 4 सैनिकों की मौत, जांच में जुटे 50 अधिकारी