तगड़े धुरंधर निकले पुतिन, पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा, 40 मिनट में हालत कराची के ल्यारी जैसी कर दी

By अभिनय आकाश | Dec 13, 2025

किसी शख्स ने कभी कहा था कि दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। पहले धुरंधर और दूसरे बंदर। यह कहावत अचानक इसलिए याद आ गई क्योंकि पाकिस्तान के कुछ लोग बोल रहे हैं कि धुरंधर फिल्म की स्क्रिप्ट पीएम मोदी ने लिखी है। लेकिन चलिए आप इन लोगों को छोड़िए। हम तो आज बात दुनिया के सबसे तगड़े धुरंधर राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन की करेंगे। पुतिन ने पाकिस्तान को कहीं का नहीं छोड़ा। व्लादमीर पुतिन ने 40 मिनट में पूरे पाकिस्तान की हालत कराची के लियारी जैसी कर दी। यानी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। पुतिन ने पाकिस्तान के साथ जो किया है उसे देखकर आज पूरा भारत कुछ ऐसा ही करेगा। दरअसल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशकाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शांति और विश्वास मंच की एक बैठक में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी।

इसे भी पढ़ें: 40 मिनट तक दरवाजे पर खड़े रहे शहबाज शरीफ, फिर भी नहीं मिले पुतिन, आखिरकार थककर लौटे वापस

हालांकि शहबाज शरीफ की बेचैनी यहीं नहीं रुकी। जब तय वक्त पर पुतिन मीटिंग के लिए नहीं पहुंचे तो शहबाज शरीफ खुद उस हॉल की तरफ बढ़ गए जहां रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति एदोगन की बैठक चल रही थी। अब सोचिए एक प्रधानमंत्री का इस तरह दर-दर भटकना अंतरराष्ट्रीय मंच पर शायद ही पहले देखा गया हो। अच्छा आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब शबाज शरीफ को इस तरह की फजीहत झेलनी पड़ी हो। इससे पहले चीन के तियांजन में एसइओ समिट के दौरान भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला था।

इसे भी पढ़ें: बीच समंदर हथियारबंद कमांडोज का जहाज पर हमला, पुतिन-मोदी अब करने वाले हैं बड़ा खेल!

यहीं पर शहबाज शरीफ जबरदस्ती घुस गए। हालांकि शहबाज शरीफ 10 मिनट बाद बाहर निकल आए लेकिन इसके बाद भी पुतिन ने शहबाज शरीफ की एक और बेइज्जती कर दी। पुतिन जब मीटिंग हॉल से बाहर निकले तो उन्होंने पत्रकारों को देखकर आंखों से इशारा किया। अब भारत के लोग इसी को असली धुरंधर स्टाइल कह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर