Putin करते हैं मेरा सम्मान, मैं रहता तो नहीं होता यूक्रेन पर अटैक, ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में रूस संग रिश्तों पर क्या कहा

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2024

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस से जो बाइडेन के बैकआउट करने के पीछे की वजह उनके साथ हुई डिबेट को बताया है। उन्होंने कहा कि मैंने बहस में बाइडेन को इतनी बुरी तरह हराया, उन्हें रेस से बाहर कर दिया गया। इसके साथ ही ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल डिबेट को अब तक का सबसे महान बहस में से एक बताया है। इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर वह अभी भी पद पर होते तो यूक्रेन पर रूस का आक्रमण नहीं होता। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि इस रिश्ते से संघर्ष को रोका जा सकता था। ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ मेरी अच्छी बनती थी और वह मेरा सम्मान करते थे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi-Elon Musk की नौ साल पुरानी तस्वीर हो रही वायरल, टेक दिग्गज ने दी ये प्रतिक्रिया

ट्रम्प के कुछ दावों को दोहराया है, जिनमें मतदाता धोखाधड़ी और आव्रजन नीतियों से संबंधित दावे भी शामिल हैं। मस्क ने ट्रम्प के अभियान का समर्थन करने के लिए एक सुपर पीएसी भी शुरू की है, हालांकि वर्तमान में संभावित कानूनी उल्लंघनों के लिए मिशिगन में इसकी जांच चल रही है।  

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल