पुतिन ने लक्ष्य पूरा होने तक यूक्रेन में युद्धविराम से इनकार किया: क्रेमलिन के अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि सभी लक्ष्य हासिल होने तक यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। क्रेमलिन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुतिन ने लगभग साढ़े चार साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द युद्धविराम समझौते की ट्रंप की अपील को अस्वीकार कर दिया।

हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशने की इच्छा जताई। इसके बदले में, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति से यथाशीघ्र युद्ध समाप्त करने की अपील की।

राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से ट्रंप के साथ अपनी छठी टेलीफोन वार्ता में पुतिन ने उन्हें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि रूस की भी अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका थी।

उशाकोव ने कहा कि दोनों नेताओं ने अन्य मुद्दों के अलावा ईरान से संबंधित स्थिति के साथ-साथ पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुतिन ने सभी विवादों, असहमतियों और संघर्ष के मामलों को केवल राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से हल करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त