पुतिन बोले- पश्चिमी देशों के प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान, यूक्रेन में तबाह कर चुके हैं पूरा सैन्य ढांचा

By अंकित सिंह | Mar 05, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच दसवें दिन भी युद्ध जारी है। यूक्रेन में तबाही का मंजर दिखने लगा है। यूक्रेन के कई बड़े क्षेत्रों में रूसी सैनिकों का कब्जा हो गया है। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक और बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा है कि हम यह सैन्य ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा करके ही रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य ढांचा को तबाह कर दिया है। यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के फैसले पर बोलते हुए पुतिन ने बताया कि रूस लगातार शांतिपूर्ण तरीके से मसले को हल करना चाहता था लेकिन पश्चिमी देशों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। पुतिन ने कहा, यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन की किसी भी तीसरे पक्ष की घोषणा को रूस सशस्त्र संघर्ष में भागीदारी मानेगा

इसे भी पढ़ें: क्या है Kievan Rus, रूस, बेलारूस या फिर यूक्रेन सभी का इतिहास इसी से है जुड़ा

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का दसवां दिन

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 10 दिन हो गए हैं। इस बीच, रूस की सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि सेना यूक्रेन के दो इलाकों में अस्थायी संघर्ष विराम का पालन कर रही है ताकि आम नागरिकों को वहां से निकाला जा सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन में नो फ्लाई जोन घोषित करने से नाटो के इनकार के एक दिन बाद शनिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमेरिकी सीनेटरों को हालात की जानकारी देने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन में कई स्थानों पर रूसी मिसाइल और तोप हमले जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यूकेन में बदतर होते मानवीय हालात के मद्देनजर सोमवार को एक बैठक बुलाई है। यूक्रेन संकट को लेकर शनिवार के घटनाक्रम इस प्रकार है: -दो क्षेत्रों में संघर्ष विराम- रूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में संघर्ष-विराम पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने यह जानकारी दी। संघर्ष विराम की अवधि रूसी समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing