Russia की संसद में पुतिन ने भारत के लिए हिलाई दुनिया, हो गया बड़ा फैसला!

By अभिनय आकाश | Dec 03, 2025

व्लादमीर पुतिन के भारत पहुंचने से ठीक पहले रूस की संसद में एक बहुत बड़ा ऐलान हुआ हैयह ऐलान भारत को लेकर किया गया हैरूस की संसद के निचले सदन जिसे स्टेट ड्यूमा कहा जाता है, उसने भारत और रूस के बीच एक बड़े सैन्य समझौते को मंजूरी दे दी हैइस समझौते के तहत भारत रूस के मिलिट्री बेसिस का इस्तेमाल कर सकता हैलेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि अगर नौबत आई तो भारत किसी गंभीर स्थिति या जंग की स्थिति में भी रूस के इन सैन्य अड्डों की दूसरी तरह से इस्तेमाल करने की इजाजत भी मांग सकता हैभारत रूस के मिलिट्री बेस पर अपने जंगी जहाज और लड़ाकू विमान खड़े कर सकता हैअब ये एक ऐसा ऐलान है जिसने पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक में भूचाल ला दिया है। भारत और रूस के बीच जिस समझौते को रूसी संसद से मंजूरी मिल गई है उसका नाम रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट है।

इसमें संयुक्त अभ्यास, ट्रेनिंग, मानवीय सहायता और आपदा राहत जैसे काम शामिल हैंयह फैसला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 4-5 दिसंबर को नई दिल्ली दौरे से ठीक पहले लिया गयारूसी सरकार के मुताबिक, दोनों देशों के हवाई क्षेत्र और बंदरगाहों का इस्तेमाल आसान होगादोनों देश एक-दूसरे को अपने सैन्य जहाजों, युद्धक विमानों और सैनिकों की आवाजाही के लिए मदद देंगे

इसे भी पढ़ें: पुतिन भारत को देंगे वर्ल़्ड पॉवर की मिसाइल, तुर्किए-NATO हुए बेचैन

भारत की चिंता दूर करने को तैयारः रूस

रूस ने मंगलवार को कहा कि व्यापार घाटे को लेकर भारत की चिंताओं की जानकारी हैप्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मॉस्को इस समस्या को दूर करने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम कर रहा हैपेसकोव ने वैश्विक व्यापार की नई व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया, जहां डॉलर आधारित पेमेंट सिस्टम का उपयोग राजनीतिक टूल के रूप में ना हो

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला