Russia–Ukraine War | यूक्रेन से युद्ध समाप्ति को लेकर अमेरिकी प्रस्ताव में कुछ बिंदुओं पर सहमत नहीं हुआ जा सकता: पुतिन

By Renu Tiwari | Dec 04, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की अमेरिकी योजना के कुछ प्रस्ताव मॉस्को को अस्वीकार्य हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार की टिप्पणियों में संकेत दिया कि किसी भी समझौते पर पहुंचने में अभी काफी समय लगेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस द्वारा यूक्रेन पर लगभग चार साल पहले शुरू किए गए बड़े हमले के बाद से युद्धविराम के लिए अब तक की सबसे बड़ी कूटनीतिक कोशिश शुरू की है। लेकिन यह प्रयास फिर से ऐसी मांगों में उलझ गया है जिनका समाधान मुश्किल है, जिसमें खासतौर पर यह मुद्दे हैं कि क्या यूक्रेन को अपनी जमीन रूस को देनी होगी और भविष्य में मॉस्को की किसी भी आक्रामक कार्रवाई से उसे कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री से की मुलाकात, आपसी हित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुतिन ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली की यात्रा से पहले ‘इंडिया टुडे’ टीवी चैनल के साथ बातचीत की। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन के हवाले से कहा कि मंगलवार की वार्ता में दोनों पक्षों को अमेरिकी शांति प्रस्ताव के ‘‘प्रत्येक बिंदु पर विचार करना पड़ा, इसी कारण इसमें इतना लंबा समय लगा।’’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह बातचीत बहुत आवश्यक थी और इसमें ठोस चर्चा की गई।’’ पुतिन ने कहा कि कुछ प्रावधानों पर मॉस्को चर्चा के लिए तैयार था, जबकि अन्य पर ‘‘हम सहमत नहीं हो सकते।’’ हालांकि, पुतिन ने यह विस्तार से बताने से इनकार कर दिया कि रूस क्या स्वीकार या अस्वीकार कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद