पुतिन ने सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ फोन पर की बात, ओपेक+ सौदे को लेकर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2023

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्राउन प्रिंस और सऊदी अरब के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सौद के साथ फोन पर बात की। उन्होंने द्विपक्षीय एजेंडे पर कई प्रमुख विषयों पर चर्चा की है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ ओपेक+ सौदे पर तेल उत्पादन को लेकर चर्चा हुई है। क्रेमलिन ने कॉल के रीडआउट में कहा कि दोनों ने वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता लाने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया। क्रेमलिन ने कहा कि बातचीत दोस्ताना तरीके से आगे बढ़ी और ये रचनात्मक और सूचनात्मक थी। इसे ध्यान में रखते हुए, सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों में संपर्क बनाने पर सहमति हुई। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी