पुतिन ने शरीफ से कहा कि रूस पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति कर सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2022

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से कहा कि उनका देश पाकिस्तान को गैस की आपूर्ति कर सकता है और इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले से ही मौजूद है। पुतिन ने उज्बेकिस्तान में शंघाई शिखर सम्मेलन (एससीओ) से इतर शरीफ से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार पुतिन ने कहा, मुद्दा रूस से पाकिस्तान को पाइपलाइन गैस की आपूर्ति का है, जो संभव है, जिसका अर्थ है कि बुनियादी ढांचे का एक हिस्सा पहले ही तैयार किया जा जा चुका है... हमें अफगान मुद्दे को हल करना है।

उन्होंने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामोली रहमान के साथ भी मुलाकात की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित पारस्परिक रूप से लाभप्रद द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी व बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री शरीफ के साथ विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी समरकंद में हैं।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub