Putin ने विद्रोह विफल होने के बाद एकजुटता के लिए राष्ट्र का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2023

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी सैन्य समूह ‘वैग्नर’ द्वारा घोषित सशस्त्र विद्रोह के 24 घंटे से भी कम समय में समाप्त होने के बाद एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को राष्ट्र का आभार व्यक्त किया। विद्रोह की समाप्ति के बाद अपने पहले बयान में पुतिन ने ‘वैग्नर’ के उन लड़ाकों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हालात को और बिगड़ने और ‘खूनखराबे’ में तब्दील होने से रोका। उन्होंने कहा कि देश और उसके लोगों को बगावत से बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए थे। पुतिन ने विद्रोह के लिए ‘रूस के दुश्मनों’ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने ‘गलत आकलन किया था।’ क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने अधिकारियों द्वारा सोमवार को जारी एक वीडियो के जरिये देश में स्थिरता व्याप्त होने का प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस वीडियो में रूस के रक्षा मंत्री यूक्रेन में सुरक्षा बलों का जायजा लेते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Wagner प्रमुख प्रीगोझिन ने विद्रोह के बाद पहली बार बयान जारी किया

वे किसी अवरोध का सामना किए बगैर मॉस्को की तरफ कूच करने लगे। हालांकि, एक कथित समझौते के तहत उनका विद्रोह 24 घंटे से भी कम समय में समाप्त हो गया। क्रेमलिन ने कहा था कि उसने प्रीगोझिन के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत वह और समूह के लड़ाके निर्वासन में बेलारूस जाएंगे तथा उनके खिलाफ कोई अभियोग नहीं चलाया गया। सोमवार तक प्रीगोझिन के बारे में कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन एक लोकप्रिय रूसी समाचार चैनल ने संचार ऐप टेलीग्राम पर बताया कि ‘वैग्नर’ प्रमुख बेलारूस की राजधानी मिन्स्क के एक होटल में हैं।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के चेयरमैन Rajeev Kumar ने निवेशकों को दिया भरोसा, Transparency और बेहतर Governance के साथ बढ़ेगा बैंक

Aviation Sector के एक्सपर्ट Tewolde GebreMariam होंगे Air India के नए CEO, Campbell Wilson की लेंगे जगह

फिटनेस बनी Carlos Alcaraz की राह में रोड़ा, Cincinnati Masters के बाद अब US Open पर भी संकट के बादल

FIFA President Infantino की बढ़ी मुश्किल, निवेश प्रस्ताव वापसी के बावजूद UEFA का अविश्वास और Legal Action की तैयारी