पुतिन ने निकाली ट्रंप की हेकड़ी, तिलमिलाने लगे जेलेंस्की, लगाई शांति की गुहार

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2025

रूस और यूक्रेन के बीच जंग चौथे साल में पहुंच चुकी है। मतलब तीन साल पूरे हो चुके हैं और युद्ध का चौथा साल चल रहा है। लेकिन एक जून 2025 के दिन इस जंग में एक नया मोड़ आया जब यूक्रेन की तरफ से 117 ड्रोन रूस के अंदर भेजे गए और एयरबेस को टारगेट किया गया। रूस पर ड्रोन अटैक करके जेलेंस्की ने दुनिया को चौंकाया जरूर लेकिन उनका ये हमला यूक्रेन के लिए आत्मघाती साबित हो रहा है। ऑपरेशन स्पाइडरवेब रूस को 41 बॉम्बर विमान का नुकसान जरूर दे दिया है। रूस को इस हमले से करोड़ों का नुकसान हुआ। फिर बारी रूस की थी और बदले में पुतिन के वार से यूक्रेन को कभी न मिटने वाले जख्म मिले है। पुतिन का गुस्सा राजधानी कीव पर आग बनकर बरसा है। एक के बाद एक दर्जनों धमाकों से पूरी राजधानी थर्रा उठी। खारकवी में दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Make in India को नई उड़ान, पहली बार फ्रांस से बाहर TATA और डसॉल्ट बनाएंगे राफेल विमान

जेलेंस्की ने कहा कि 80 से ज्यादा लोग घायल हैं और दुर्भाग्य से हर किसी ने ऐसे हमले की निंदा नहीं की। ये वही हालात हैं, जिसका पुतिन फायदा उठाना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया में एकता न होने से पुतिन को बढ़ावा मिल रहा है, उन पर ज्यादा दबाव डालने की जरूरत है। कूटनीति, सुरक्षा गारंटी और शांति जरूरी है। खासकर संघर्षविराम की सख्त जरूरत है। रूस पर दबाव डाला जाए ताकि ऐसे हमले रोके जा सकें।

प्रमुख खबरें

विदेशी चंदे पर नियंत्रण और संतुलन की अपेक्षा

बुध-मंगल का Dashank Yog: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, Career और Wealth में होगा बंपर इजाफा

Pakistan Independence Day पर Shehbaz Sharif की गीदड़ भभकी, भारत सही रास्ते पर नहीं आया तो सीधा जवाब दिया जाएगा

CJI का विरोध करने वाले Law Students के खिलाफ Bar Council of India ने लिया सख्त एक्शन, बवाल होने पर तुरंत लिया U-Turn