पुतिन ने यूक्रेनी परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा पर विचार के लिए त्रिपक्षीय बैठक का स्वागत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2022

मास्को| युद्धग्रस्त यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर विश्वभर में जतायी रही चिंता के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए), रूस और यूक्रेन की त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने के विचार को उपयोगी करार दिया।

रूसी राष्ट्रपति और उनके फ्रांसीसी समकक्ष एमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर हुयी बातचीत के बाद क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) ने एक बयान में कहा कि पुतिन ने आईएईए, रूस और यूक्रेन के बीच वीडियो लिंक के जरिए या किसी तीसरे देश में बैठक के सुझाव का स्वागत किया है।

बयान में कहा गया है कि त्रिपक्षीय (आईएईए-रूस-यूक्रेन) बैठक आयोजित करने के आईएईए महानिदेशक के प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए पुतिन ने कहा कि सिद्धांत रूप में यह विचार उपयोगी हो सकता है, लेकिन वीडियो लिंक या किसी तीसरे देश में ऐसी बैठक आयोजित करने पर विचार करना उचित होगा।

इससे पहले यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से कहा कि देश के सबसे बड़े ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह में से दो रिएक्टर काम कर रहे हैं और विकिरण का स्तर सामान्य है। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत