रूस का यूक्रेन पर हमला करना क्या सही है? पुतिन की पार्टी के विधायक अभय कुमार सिंह ने दिया बड़ा बयान

By निधि अविनाश | Mar 04, 2022

यूक्रेन और रूस के हमलों को  लेकर भारतीय मूल के रूसी विधायक डॉ. अभय कुमार सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। अभय सिंह के मुताबिक, रूस का यूक्रेन पर हमला करना काफी हद तक जायज है। उनके मुताबिक, रूस का यूक्रेन पर सैन्य कारवाई करना काफी हद तक उचित है क्योंकि यूक्रेन को काफी वक्त दिया जा चुका था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,यह हमले यूक्रेन में भारतीय पर हमलों को बदला लेना है। जानकारी के लिए बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बरकरार है और दोनों देश एक-दूसरे पर भारी बमबारी कर रहे हैं। सात दिनों से चल रहे इस युद्ध संग्राम के बीच कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, बुधवार को दोनों देशों के बीच अगल दौर की वार्ता होने की संभावना है।

इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान पुतिन की पार्टी के विधायक डॉ. अभय कुमार सिंह रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क से विधायक हैं। वह रूस में डेप्यूटैट (deputat ) भारत के एक विधायक के समतुल्य है। सिंह के कहा कि, अगर चीन बांगलादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित कर देगा तो भारत की क्या प्रतिक्रिया होगी? भारत किसी भी हाल में इस चीज को पसंद नहीं करेगा। इसी तरह नाटो रूस के खिलाफ बनाया गया था और सोवियत संघ के टूट जाने के बाद भी यह हटा नहीं बल्कि रूस के और भी करीब आ गया है। अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होगा तो यह नाटो बलों को रूस के और करीबी। बता दें कि, यूक्रेन रूस का पड़ोसी देश है और यह एक समझौते का उल्लंघन होगा। इसी वजह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूसी संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं बचता है और इसलिए यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है। 

परमाणु हमले की अटकलों को खारिज किया

भारतीय मूल के रूसी विधायक डॉ. सिंह ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, परमाणु हथियारों का उपयोग किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमला करने पर जवाब देना था। परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि, परमाणु केवल उन लोगों को जवाब देने के लिए है जो रूस पर हमला करने की कोशिश या मंशा रखता हो। अगर कोई दूसरा देश रूस पर हमला करेगा तो रूस सभी तरीके से जवाब देगा। भारतीय छात्रों पर हमलों को लेकर अभय सिंह ने कहा कि, हो सकता है कि यह एक बदले की भावना से हो रहे हो क्योंकि भारत यूक्रेन का समर्थन नहीं कर रहा है।पटना के मूल निवासी अभय सिंह ने 30 साल पहले 1992 में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रूस आए थे। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे डॉक्टर के रूप में सेवाएं देने के लिए पटना लौट आए थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश