गुरुद्वारे में ‘खालिस्तान का बोर्ड’ लगाना दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं: परमार्थ निगरानी संस्था

By Renu Tiwari | Aug 08, 2025

ब्रिटेन में परमार्थ मामलों की निगरानी करने वाली एक संस्था ने बताया कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के बर्कशायर स्थित एक गुरुद्वारे के प्रशासन की जांच के दौरान यह निष्कर्ष सामने आया है कि वहां प्रदर्शित किए गए ‘खालिस्तान के बोर्ड’ देश में परमार्थ संस्थाओं के लिए जारी राजनीतिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन नहीं करते। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्लाउ की, उसके संचालन को लेकर कुछ वर्ष पहले परमार्थ आयोग (चैरिटी कमीशन) के नियामक अनुपालन की जांच की गई।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मुलाकात, आपदा राहत बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास पर व्यापक चर्चा

आयोग ने बताया कि यह मामला अब भी जारी है। आयोग के अनुसार, दिसंबर 2024 में संबंधित संस्था को एक ‘‘नियामक कार्रवाई योजना’’ जारी की गई थी, जिसके तहत उसे उसके प्रशासन और संचालन में सुधार के लिए कुछ कदम उठाने को कहा गया था। प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘निगरानी कार्य के तहत अब तक कई बिंदुओं पर पर्याप्त प्रगति हुई है।’’ परमार्थ आयोग के अनुसार, अनुपालन मामला एक प्रक्रिया है जिसमें संवेदनशील या जटिल मामलों में अधिक जानकारी एकत्र की जाती है, लेकिन यह पूर्ण वैधानिक जांच नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने सोने की चेन छीनने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया

ब्रिटेन और वेल्स में पंजीकृत परमार्थ संस्थाओं के लिए नियमों के अनुसार, राजनीतिक गतिविधियां केवल उनके परमार्थ संबंधी उद्देश्यों की पूर्ति के संदर्भ में ही की जा सकती हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘खालिस्तान’ शब्द का धार्मिक और कुछ के लिए राजनीतिक महत्व है। चूंकि गुरुद्वारे में प्रदर्शित बैनरों में किसी पृथक देश की मांग नहीं की गई थी, इसलिए निष्कर्ष निकाला गया कि संस्था अपने धार्मिक उद्देश्यों के दायरे में कार्य कर रही है। प्रतिनिधि सभा की रक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष और लेबर पार्टी के सांसद से इस विषय पर प्रतिक्रिया मांगी गई किंतु कोई जवाब नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार