पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2018

फुजोऊ। पूर्व चैंपियन पीवी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके गुरुवार को यहां चाइना ओपन विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को आसानी से 21-12, 21-15 से हराया। श्रीकांत ने पुरूष एकल में तीन गेम तक चले मैच में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से पराजित किया। 

गुंटूर के रहने वाले 25 वर्षीय श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था। उन्हें अब चीनी ताइपै के चोउ टियेन चेन का सामना करना है जिन्होंने इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व में नौवें नंबर के श्रीकांत पिछले तीन साल में दो बार चेन से पराजित हुए है। भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार 2014 हांगकांग ओपन में चेन को हरा पाये हैं।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब