पी वी सिंधू का रक्षण मजबूत हुआ है, ओलंपिक के लिये गति पर भी काम किया है : पार्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन टीम के विदेशी कोच पार्क ताइ सैंग ने कहा कि पी वी सिंधू के इस साल के खराब प्रदर्शन का कारण उनका कमजोर रक्षण रहा है तथा कोविड के कारण मिले विश्राम के दिनों में उन्हें तोक्यो ओलंपिक से पहले अपनी इस कमजोरी को दूर करने में मदद मिली। इस 42 वर्षीय कोच को 2019 में पुरुष टीम के लिये नियुक्त किया गया था लेकिन दो साल पहले बासेल विश्व चैंपियनशिप के बाद कोरियाई कोच किम जी ह्यून के जाने के बाद वह सिंधू के साथ भी काम कर रहे हैं। पार्क ने कहा, ‘‘सिंधू का रक्षण उनके आक्रमण की तुलना में कमजोर है।

इसे भी पढ़ें: WI vs AUS: क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने आस्ट्रेलिया से जीती टी20 सीरीज

फिटनेस कोई समस्या नहीं थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एकमात्र समस्या उनके रक्षण को लेकर थी लेकिन अब उन्होंने इस विभाग में भी काफी सुधार कर दिया है। ’’ कारोलिना मारिन के चोट के कारण हटने के बाद पार्क को लगता है कि ताइ जु ओलंपिक में सिंधू की सबसे कड़ी प्रतिद्वंद्वी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ताइ जु खेलों में सिंधू की नंबर एक प्रतिद्वंद्वी होगी। उनका रतचानोक इंतानोन के खिलाफ भी अच्छा रिकार्ड नहीं है। ये दोनों अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोर्ट पर दौड़ाती हैं। वे तकनीकी तौर पर मजबूत हैं।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह