French Open में लय तलाशेंगी PV Sindhu, पहले दौर में शीर्ष वरीय एन से यंग से मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

अनुभवी पीवी सिंधू की अगुुवाई में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हाल के अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू महिला एकल के पहले दौर में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग का सामना करेंगी, जबकि पुरुष एकल में छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन पहले मुकाबले में जापान के कोदाई नाराओका से भिड़ेंगे। पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन में भी सिंधू पहले दौर में ही जर्मनी की यवोन ली से हार गई थी और उन्हें यंग को चुनौती देने के लिए अपने खेल का स्तर काफी बढ़ाना होगा।

फ्रेंच ओपन में उनका सामना फ्रांस के दो भाइयों क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से होगा। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी पहले दौर में ताइवान की लिन चिह-चुन और यांग चू युन से भिड़ेगी। महिला एकल में भारत की दो उभरती हुई खिलाड़ी तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ पहले दौर में एक-दूसरे का सामना करेंगी।

अश्मिता चालिहा चीन की हान कियान शी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगी, जबकि उन्नति हुडा का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा। देविका सिहाग पहले दौर में इंडोनेशिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी का सामना करेगी।

प्रमुख खबरें

Indian Air Ambulance की Dhaka में Emergency Landing, 56 वर्षीय महिला मरीज की मौत

Bengaluru Murder Case | बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में दिल दहला देने वाली वारदात, बकाया किराए के विवाद में किरायेदारों ने वकील की गोली मारकर की हत्या

Tiger Shroff फायरिंग मामले में हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होगी, CM Fadnavis ने दिया भरोसा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, एक नाबालिग भी शामिल