चीन ओपन के पहले ही दौर से बाहर हुईं सिंधू, 42वीं वरीयता की खिलाड़ी से हारीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

फुजोउ (चीन)। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू कम रैंकिंग वाली चीनी ताइपे की पाइ यू पो के खिलाफ मंगलवार को पहले दौर में उलटफेर का शिकार होकर सात लाख डॉलर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। चीन, कोरिया और डेनमार्क में हुए टूर्नामेंटों में शुरुआती दो दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रहीं दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को यहां दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी पाइ यू के खिलाफ 74 मिनट चले महिला एकल मैच में 13-21 21-18 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की दुनिया की 30वें नंबर की मिश्रित युगल जोड़ी ने जोशुआ हर्लबर्ट यू और जोसेफीन वू की कनाडा की जोड़ी को 21-19 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। पुरुष एकल में हाल में डेंगू से उबरने वाले एचएस प्रणय को भी पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 17-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प