Japan Open 2019: सिंधु और प्रणीत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, प्रणय हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

तोक्यो। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और बी साई प्रणीत ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए गुरुवार को यहां जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीय सिंधू को जापान की गैरवरीय अया ओहोरी के खिलाफ महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 11-21 21-10 21-13 से जीत दर्ज करने के लिए एक घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में ओहोरी के खिलाफ यह सिंधू की लगातार आठवीं जीत है। प्रणीत ने हालांकि स्थानीय खिलाड़ी केंटा सुनेयामा के खिलाफ पुरुष एकल मुकाबले में 45 मिनट में 21-13 21-16 से जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: Badminton: एच एस प्रणय से हारे श्रीकांत, समीर भी जापान ओपन से बाहर

भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए काइ शियांग हुआंग और चेंग ल्यू की चीन की जोड़ी को 15-21 21-11 21-19 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सात्विकसाईराज और चिराग का सामना ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोदा की जापान की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा। सात्विकसाईराज और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि दूसरे दौर में देचापोल पुआवारानुकरोह और सापसिरी तेरातनाचाई की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 16-21 17-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। ओहोरी के खिलाफ सिंधू ने धीमी शुरुआत की जिससे स्थानीय खिलाड़ी ने जल्द ही 5-1 की बढ़त बना ली और फिर 11-5 से आगे हो गई।

इसे भी पढ़ें: Badminton: मेसनाम मेराबा के उम्दा खेल के बावजूद इंडोनेशिया से हारा भारत

ओहोरी को इसके बाद पहला गेम जीतने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। दूसरे गेम में भी सिंधू शुरू में 0-2 से पीछे थी। सिंधू ने 3-2 के स्कोर पर मैच में पहली बार बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद मुकाबले में दबादबा बनाया। सिंधू ने स्कोर 8-4 किया लेकिन ओहोरी ने लगातार चार अंक के साथ 8-8 पर बराबरी हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक के साथ 14-8 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में भी सिंधू हावी रही और उन्हें गेम और मैच जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार