कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद, कहा- तोक्यो में गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदारों में होंगी सिंधु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि इस बार भारतीय एथलीट ओलंपिक में पदकों की दोहरी संख्या तक पहुंच सकते हैं और उन्होंने विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक करार दिया। भारत शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक में इस बार अपना सबसे बड़ा ओलंपिक दल - 120 से ज्यादा एथलीट - उतार रहा है। गोपीचंद ने एक वेबीनार के दौरान कहा, ‘‘मेरा यह भी मानना है और उम्मीद करता हूं कि इस बार भारत अब तक की सबसे ज्यादा पदकों की संख्या जीतने में सफल होगा। लंदन में भारतीय टीम ने छह पदक जीतकर जो किया, हम उसे पीछे छोड़ सकते हैं और हम उम्म्मीद करते हैं कि दोहरी संख्या में पदक जीत सकते हैं। ‘’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से काफी सहयोग मिला है और जिस तरह का हमें सहयोग मिल रहा है, उससे मुझे लगता है कि ज्यादा पदकों से खेल से संबंधित लोगों के हाथ मजबूत होंगे। ’’

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल