कतर का एक फैसला और गहरा गया गाजा-इजरायल का संकट, गाजा में फिर नेतन्याहू ने ढाया कहर

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2024

उत्तरी गाजा के जबालिया में एक घर पर इजरायली हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए। फ़िलिस्तीनी फ़ोटो पत्रकार उमर अल क़त्ता द्वारा कैप्चर की गई फ़ुटेज में एक घर पर हमले के बाद का दृश्य दिखाया गया है। डब्ल्यूएएफए के अनुसार, हमले में कम से कम 33 लोग मारे गए, जिनमें 13 बच्चे भी शामिल थे। इज़राइल रक्षा बलों ने कहा कि वह गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला जारी रखे हुए है। इधर कतर ने कहा है कि उसने गाजा में सीजफायर और इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए चल रही बातचीत में मिडिएटर की भूमिका से हटने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: Trump की हत्या की साजिश के आरोपी को इजराइली पर्यटकों को भी निशाना बनाने का दिया था जिम्मा: अधिकारी

सूत्र ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, हमास का राजनीतिक कार्यालय अब कतर में अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर रहा है। संघर्ष विराम समझौते पर प्रगति नहीं होने की हताशा बढ़ने के बाद यह घोषणा की गई। एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि इस निर्णय के बाद इजराइल और हमास के साथ-साथ अमेरिका को भी सूचित कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक