Canada से 6-0 की हार के बाद फूट-फूटकर रोया Qatar का Goalkeeper, विरोधी खिलाड़ी ने पोंछे आंसू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2026

कतर की विश्व कप में कनाडा के हाथों करारी हार से उसके खिलाड़ी और सरकारी खर्चे पर यहां पहुंचे 1000 से अधिक प्रशंसक निराश हो गए तथा अंतिम सीटी बजने के बाद गोलकीपर महमूद अबुनादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिन्हें कनाडा के जैकब शैफेलबर्ग ने सांत्वना दी। कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, ‘‘यह एक कठिन मैच था, क्योंकि इसमें हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा।

कतर ने 2022 में मेजबान के रूप में टूर्नामेंट में पदार्पण किया था और तब उसे इक्वाडोर से 2-0, सेनेगल से 3-1 और नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली थी। कतर ने इस मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष चार्टर्ड विमान से लगभग 1000 प्रशंसकों को यहां भेजा था। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि वह उन्हें खुशियां मनाने का मौका देंगे लेकिन सब कुछ इसके उल्टा हुआ।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता