क्वाड युद्धाभ्यास: दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर भारत का चीन को सख्त संदेश

By अनुराग गुप्ता | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा में चीन के साथ गतिरोध जारी है। इसी बीच भारत ने दक्षिण चीन सागर में चीन की विस्तारवादी नीतियों का खुलकर विरोध किया है। ऐसे में बीजिंग को कड़ा संदेश देने के लिए विदेशी तैनातियों को जोर दिया जा रहा है। भारतीय नौसेना दक्षिण चीन सागर में चार युद्धपोतों की तैनाती करेगा, जो अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों के साथ संबंधों का विस्तार करेगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सदन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ मजबूत रिश्ते बनाने संबंधी विधेयक पेश 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईएएस सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी बैठक के बारे में ट्वीट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण चीन सागर पर आचार संहिता पूरी तरह से UNCLOS 1982 के अनुरूप होनी चाहिए। देशों के वैध अधिकारों और हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है, जो हाइड्रोकार्बन का एक बड़ा स्रोत है। हालांकि, वियतनाम, फिलीपीन और ब्रुनेई सहित कई आसियान सदस्य देश भी इस पर दावा करते हैं।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन