तिमाही नतीजों, वैश्विक रुख से तय होगी बाजार की दिशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2019

 नयी दिल्ली। टीसीएस और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, रुपये के उतार-चढ़ाव तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अलावा निवेशकों की निगाहें मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के वृहद आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेंगी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की निगाह अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता तथा कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी।’’ 

यह भी पढ़ें: शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 38,153 करोड़ रुपये घटा

विश्लेषकों ने कहा कि रुपये के उतार-चढ़ाव के अलावा कच्चे तेल की कीमतें तथा विदेशी निवेशकों के निवेश का रुख भी कारोबार की धारणा को प्रभावित करेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख (पीसीजी और कैपिटल मार्केट्स समूह) वी के शर्मा ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर भी निवेशकों की निगाह होगी। चीन ने अमेरिका से नये सिरे से व्यापार वार्ता की घोषणा की है। इससे शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में तेजी आई। अमेरिका का एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह चीन जाएगा, जिसमें दोनों पक्षों की आमने-सामने बैठक होगी। बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 381.62 अंक या 1.05 प्रतिशत नुकसान में रहा। 

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप