अखिलेश यादव के सवाल पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- हम आपकी चिंता से सहमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में सोमवार को नेता विरोधी दल अखिलेश यादव के चिकित्सकों की भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालने और फिर उसे निरस्त करने के सवाल पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम आपकी चिंता से सहमत हैं। विधानसभा में सोमवार को प्रश्‍न काल के दौरान एक पूरक प्रश्न में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा महकमा संभाल रहे उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक से पूछा कि आप लगातार विज्ञापन निकालते और निरस्‍त कर देते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेट जगत ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की सराहना की, उप विजेता दक्षिण अफ्रीका ने जीता दिल

ठक ने कहा, मेडिकल कॉलेज जहां-जहां खुलेंगे, हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा, अधिक से अधिक छात्र नर्सिंग क्षेत्र में आकर्षित हों और रोजगार की संभावनाएं तलाश पाएं, इसके लिए सोशल मीडिया पर ‘हर घर एक नर्स’ अभियान चलाया गया। पाठक ने बताया, प्रदेश में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा प्रदेश को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के क्षेत्र में अग्रणी केंद्र बनाने के लिए अक्टूबर, 2022 में मिशन निरामया का शुभारम्‍भ किया गया। उप मुख्‍यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा इन कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict पर बोलीं Mehbooba Mufti, बोलीं- इजरायल और यूएस को मिलेगी शिकस्त

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड टू हेड आंकड़े

16 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, सरकार बोली- जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी, जाति का डाटा दूसरे चरण में लिया जायेगा

Parliament Diary: IBC Amendment Bill लोकसभा में पास, नक्सल मुद्दे पर गर्मागर्म बहस, OBC आरक्षण के दुरुपयोग पर राज्यसभा में हंगामा