नकारात्मक मानसिकता वाले उठा रहे कोरोना वेक्सीन पर सवाल: विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Jan 04, 2021

भोपाल। हमारे विजनरी प्रधानमंत्री जी ने देश और प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए जिस तरह के प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि कोरोना की वेक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। ये नकारात्मक मानसिकता वाले लोग हैं, जिनका काम ही सवाल उठाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: पत्थरबाजी सामान्य अपराध नहीं, सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून : शिवराज सिंह चौहान

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पहले दिन से ही कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिए थे और आज जबकि वेक्सीन आ गई है, तब भी उन्होंने यही कहा है कि हमें सावधानी रखने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि संकट के इस दौर में जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने दूरदर्शी नेतृत्व दिया है, उससे वह दुनिया के नंबर-1 नेता के रूप में उभरे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर