पत्थरबाजी सामान्य अपराध नहीं, सजा के लिए बनाएंगे कड़ा कानून : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan
दिनेश शुक्ल । Jan 3 2021 9:33PM

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। पत्थरबाजी साधारण अपराध नहीं है। इससे किसी की जान भी जा सकती है। पत्थरबाजी, भय और आतंक का माहौल बनाती है।

इसे भी पढ़ें: कुछ राज्यों को छोड़ देश के किसान कर रहे कानूनों का स्वागत- विष्णुदत्त शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज ही मध्य प्रदेश में रहेगा। पत्थरबाजी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके लिए कड़ी सजा देने का कानून भी हम ला रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पत्थरबाजी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी को अंजाम देना या किसी का व्यक्तिगत नुकसान या तोड़फोड़ करना अक्षम्य अपराध की श्रेणी में है।

 

इसे भी पढ़ें: जिस धार्मिक स्थल से पत्थर बरसे उन्हें सरकार को अधिग्रहित करना चाहिए : रामेश्वर शर्मा

उन्होंने कहा कि कोई भी बात शांतिपूर्ण ढंग से कहने की लोकतंत्र में इजाजत है। लेकिन पत्थरबाजी जैसी घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देंगे। सजा के साथ ही ऐसे उपद्रवी लोगों को पीड़ित व्यक्ति को क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। उपद्रवी से आर्थिक भरपाई भी करवाई जाएगी। उसकी संपत्ति राजसात की जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़