ड्रग्स मामले में सारा अली खान से पूछताछ के बाद भाई इब्राहिम ने शेयर की ये हॉलीडे की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2020

सैफ अली खान के बेट इब्राहिम अली खान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पर एक एंजोय करते हुए तस्वीर शेयर की है। इब्राहिम ने ये पहली तस्वीर सारा अली खान ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शेयर की हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इब्राहिम एक पूल में खड़े हुए है और लेफ्ट साइड में एक टक देख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इब्राहिम  ने कैप्शन में लिखा "यदि आप गुजर रहे हैं, तो चलते रहें।"  इब्राहिम ने ये थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जो कि हाल ही में अपनी माँ अमृता सिंह और बहन, अभिनेत्री सारा अली खान के साथ गोवा के वेकेशन की है।

सारा अली खान, इब्राहिम और अमृता सिंह की छुट्टी उस समय कम हो गई थी, जब एनसीबी ने सारा अली खान को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी एजेंसी द्वारा की जा रही ड्रग जांच के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। सारा अली खान ने केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सारा का नाम NCB जांच में सामने आया था और अभिनेत्री 24 सितंबर को गोवा से मुंबई आई थी। 

इसे भी पढ़ें: जब सिंदूर खेला में करण भर रहे थे बिपाशा बसु की मांग, एक्ट्रेस ने शेयर की दुर्गा पूजा की तस्वीरें

सारा अली खान एयरपोर्ट पर अपनी मां और भाई के साथ थीं। कई पत्रकारों ने सारा की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की लेकिन अभिनेत्री ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और सीधे अपने निवास पर चली गईं। सारा अली खान से 26 सितंबर को NCB द्वारा पूछताछ की गई थी। उनके साथ, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से भी पूछताछ की गई थी।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान ने बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन की खोली पोल, कहा- ये तमाशा है पैसा कमाने का

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। अभिनेता को 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाया गया था। सीबीआई को सौंपी गई एम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता की मौत आत्महत्या का मामला है।

प्रमुख खबरें

जिम्बाब्वे के खिलाफ Smriti Mandhana की कप्तानी में वनडे सीरीज स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

Skin Care: घर पर बनाएं Papaya D Tan Gel Face Mask और चेहरे को दें Natural Skin Glow

Daler Mehndi अपमान मामले में गरमाई राजनीति: भाई Mika Singh ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से मांगी सार्वजनिक माफी

Supreme Court के निर्देश पर Andhra Pradesh के 100 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया स्थगित