दूरदर्शन पर रामायण प्रसारण को लेकर उठे सवाल, जानें किस बात को लेकर खड़ा हो गया बवाल

By रेनू तिवारी | Apr 08, 2020

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें इसके लिए भारत सरकार ने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में लोग घर पर कैद है। घर पर बैठे लोग अपनी पुरानी यादों को ताजा करे इसके लिए सूचना प्रसारण विभाग की तरफ से दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान, चंद्रकांता, सर्कस जैसे तमाम पुराने धारावाहिक वापस शुरूकर दिए ताकि लोगों को आनंद आये और वो अपने पुराने दिनों को परिवार के साथ बैठ कर एक बार फिर दोहराए।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया लेकर आये Delhi-6 का मशहूर गाना Masakali 2, यहां देखें वीडियो

दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिला है। रामायण ने टीआरपी के मामले में पिछले पांच सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अरुण गोविल की रामायण को बंपर टीआरपी मिली, लेकिन अब सोशल मीडिया पर रामायण को लेकर दूरदर्शन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अधिक संख्या में लोग दूरदर्शन द्वारा जिस तरह से रामायण का प्रसारण किया जा रहा है उस रवैये से खुश नहीं हैं। रामायण के सीन को काट कर प्रसारित किया जा रहा है इस चीज का लोग काफी विरोध कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: किस्सा: मीडिया पर गुस्से में हाथ उठा देने वाले सलमान, एक कैमरामैन को देख डरकर क्यों भागे?

जाने-माने फिल्म क्रिटिक अनंत विजय ने सोशम मीडिया लगातार ट्वीट करके बड़े स्टप पर दूरदर्शन की खामियों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- दूरदर्शन  रामायण के प्रसारण को लेकर कितना लापरवाह है ये जानते हुए कि मंत्री प्रकाश जावड़ेकर स्वयं ये सीरियल देखते हैं -रामनवमी के दिन जब हर घर में रामजन्म का उत्सव मनाया जा रहा था, दूरदर्शन पर दशरथ की अंत्येष्टि हो रही थी, भए प्रकट कृपाला की जगह शोक धुन बजता रहा घंटे भर। उसके बाद दूरदर्शन की एक और बड़ी गलती को पकड़ते हुए  उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि 6 अप्रैल को सुग्रीव का राज्याभिषेक करवाकर चातुर्मास संवाद के बाद 7 अप्रैल को फिर से बाली वध के प्रसंग से दिखाना शुरू कर दिया। हद है, कोई तो देख लो भाई कि क्या चला रहे हो? कब चला रहे हो।

अनंत विजय का ये ट्वीट थोड़ी देर बाद वायरल हो गया। लोगों ने इसपर रिट्वीट करके रामायण के प्रसारण के दौरान का जा रही लापरवाही को लेकर अपना गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा लगता है प्राइवेट चैनलों से इशारा मिल गया दूरदर्शन को, इसी हरकत से लोग नेशनल देखना बन्द कर दिए थे, कुछ दिन ठिक चलने के बाद फिर पुराने ढर्रे पर जा रहा। कोई गड़बड़ अधिकारी है जो प्राइवेट चैनलों की साठ गाठ करता है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा की रामायण के सीन को काट कप अधूरा ज्ञान दिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra