Agra News: ताजमहल में शाहजहां उर्स पर उठे सवाल, हिंदू संगठन ने किया अदालत का रुख

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2024

ताज महल में मुगल बादशाह शाहजहां के 369वें 'उर्स' के आयोजन से तीन दिन पहले एक हिंदू संगठन ने आगरा सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर उर्स के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है। याचिकाकर्ता अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी ताज महल के अंदर 'उर्स' के लिए मुफ्त प्रवेश को चुनौती दी है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख 4 मार्च तय की है। हिंदू संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें यह जानना चाहा था कि क्या 'उर्स' के आयोजन के लिए कोई अनुमति दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में मंदिर के कोई सबूत नहीं, जमीयत चीफ मदनी बोले- कानून की किताब को आग लगा दो

हिंदू महासभा की संभागीय अध्यक्ष मीना दिवाकर और जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि जब एएसआई स्मारकों के अंदर कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो सकता है, तो 'उर्स' का आयोजन अवैध है। सौरभा शर्मा ने आगे कहा कि हिंदू महासभा काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि के आदेश की तर्ज पर ताज महल परिसर के सर्वेक्षण के लिए याचिका दायर करने का इरादा रखती है। इस बीच, 'उर्स' आयोजन समिति के अध्यक्ष सैयद इब्राहिम जैदी ने दावा किया है कि एएसआई इस आयोजन के लिए वार्षिक अनुमति जारी करता है और इस साल भी अनुमति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले, 'उर्स' की व्यवस्था पर चर्चा के लिए एएसआई कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई थी।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा